मैरी कॉम के आरोप झूठे? एक्स पति ओनलर का पलटवार, 'जूनियर बॉक्सर से अफेयर! 10 पहले से ही...'

Mary Kom ex-husband Karung Onler Allegation: ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली और देश की मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम एक बार फिर पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। इस बार वजह उनके एक्स पति करुंग ओन्खोलर उर्फ ओनलर के आरोप हैं। मैरी कॉम ने कुछ दिन पहले करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और जमीन हड़पने के आरोप लगाए थे। अब ओनलर ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

Mary Kom controversy

आईएएनएस को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ओनलर ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और सच्चाई से कोसों दूर हैं।

10 साल से चल रही थी अनबन

ओनलर के मुताबिक, उनकी और मैरी कॉम की शादी में पिछले करीब दस साल से तनाव चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि साल 2013 में मैरी कॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ रिश्ता था, जिसकी वजह से दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। बाद में आपसी समझौते से मामला शांत किया गया।

ओनलर का कहना है कि इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे और 2017 से मैरी कॉम का बॉक्सिंग अकादमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ संबंध रहा। उन्होंने दावा किया कि इस रिश्ते से जुड़े डिजिटल सबूत उनके पास मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी।

'मुझ पर झूठे आरोप न लगाएं'

एक्स पति ने साफ कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि मैरी कॉम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें। लेकिन पब्लिकली मेरे ऊपर कीचड़ उछालना मंजूर। ओनलर के अनुसार, अगर उन्होंने सच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की होती, तो उनकी मौजूदा जिंदगी इसकी गवाही देती। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे हैं, न कि किसी लग्जरी लाइफस्टाइल में।

पैसों और प्रॉपर्टी के आरोपों पर क्या बोले ओनलर

ओनलर ने कहा कि उन पर 5 करोड़ रुपये चुराने और संपत्ति हड़पने जैसे आरोप लगाए गए हैं, लेकिन इसके कोई ठोस सबूत सामने नहीं लाए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर प्रॉपर्टी उनके नाम है, तो उसके कागजात क्यों नहीं दिखाए जा रहे। उन्होंने यह भी साफ किया कि चुनाव के दौरान जिस लोन की बात की जा रही है, वह दोस्तों से लिया गया पर्सनल उधार था, न कि कोई अवैध रकम।

तलाक हो चुका, लेकिन कोर्ट से दूरी

ओनलर ने बताया कि दोनों का पारंपरिक तरीके से तलाक हो चुका है, हालांकि कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि वे कोर्ट-कचहरी से दूर रहना चाहते हैं, ताकि बच्चों पर इसका गलत असर न पड़े।

बच्चों को लेकर भावुक हुए ओनलर

चार बच्चों के पिता ओनलर ने कहा कि बच्चे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ रहे हैं और वे भी उनके पिता हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बच्चों से मिलने का हक उन्हें भी मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही बच्चों की फीस मैरी कॉम देती हों, लेकिन बच्चों की परवरिश में उनका भी बड़ा योगदान रहा है।

निजी आरोपों पर भी दी सफाई

शराब पीने और बर्ताव से जुड़े आरोपों पर ओनलर ने कहा कि उन्होंने कभी मैरी कॉम की पर्सनल जिंदगी को मीडिया में नहीं उछाला। उनका कहना है कि सामाजिक मौकों पर कभी-कभार शराब पीना कोई अपराध नहीं है। इसके साथ ही ओनलर ने यह भी दावा किया कि 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले चोटिल होने के बावजूद मैरी कॉम मुंबई गई थीं और इस मामले से जुड़े सबूत भी उनके पास मौजूद हैं।

2005 में हुई थी शादी, 2023 में हुआ तलाक

गौरतलब है कि मैरी कॉम और ओनलर की शादी साल 2005 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। 2023 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद अब यह पूरा मामला सार्वजनिक बहस का विषय बन गया है।

More from Filmibeat

Read more about: mary kom
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X