'Mary Kom को देनी होगी एलिमनी..' तलाक की खबरों पर फूटा लोगों का गुस्सा, जानें कितनी है बॉक्सर की संपत्ति

Mary kom Net worth: ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) इन दिनों अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। मैरी कॉम पति से तलाक ले रही हैं ऐसी अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं।
बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके अलावा ऐसी अफवाहें भी उड़ रही हैं कि मैरी कॉम का किसी अन्य शख्स के साथ अफेयर चल रहा है। लोगों का मानना है कि मैरी कॉम अपने ही बिजनेस पार्टनर हितेश चौधरी को डेट कर रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं जिसे देखने के बाद लोगों ने इन अफवाहों को सुन बॉक्सर को भला बुरा कहना शुरू कर दिया है।
कौन हैं हितेश चौधरी
हितेश चौधरी एक बिजनेसमैन हैं साथ ही वह एक स्पोर्ट्स मैन भी हैं। इतना ही नहीं वह मैरी कॉम फाउंडेशन के चेयरमैन भी हैं। इसी के साथ ही वह मैरी कॉम डॉट कॉम के बिजनेस पार्टनर भी है। बता दें कि हितेश ने अपने इंस्टा हैंडल पर मैरी कॉम के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। किसी किसी तस्वीर में तो दोनों काफी क्लोज भी नजर आ रहे हैं। तो किसी तस्वीर में दोनों साथ में पूजा करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
मैरी कॉम की हितेश के साथ तस्वीरें देख भड़के लोग
हितेश चौधरी ने अपने इंस्टा एकाउंट पर मैरी कॉम के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैरी कॉम कभी जिम में उनके साथ नजर आ रही हैं तो कभी महाकुंभ में स्नान करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर गुस्सा करते दिखे हैं। तस्वीरों को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शर्म आनी चाहिए तुमको मैरी कॉम। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब तक कमाई हुई सारी रिस्पेस्ट एक मिनट में मिट्टी में मिला दी। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- हम तो आपको प्रेरणा मानते थे आपको शर्म आ रही है। तो वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तलाक होने के बाद आपको अपने पति को एलिमनी देनी होगी। तो वहीं कुछ लोग हैं जो मैरी कॉम को गोल्ड डिगर भी कह रहे हैं।
कितना कमाती हैं मैरी कॉम
मैरी कॉम की नेटवर्थ के बारे में बात करें तो मैरी कॉम की कुल संपत्ति लगभग 40 से 42 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी नेटवर्थ को लेकर पुष्टी नहीं की जा सकती यह अधिक भी हो सकती है क्योंकि मैरी कॉम सिर्फ बॉक्सिंग ही नहीं करतीं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य प्रमोशन भी करती हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। जैसे मर्सिडीज बेज GLS, लग्जरी SUV, रेनॉल्ट किगर भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












