X
{* added on 10-dec-2024 *}
हिंदी » फिल्में » लव हॉस्टल
लव हॉस्टल

लव हॉस्टल

Crime | 25 Feb 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

2.5 /5 Filmibeat

लव हॉस्टल कहानी

लव हॉस्टल एक आगामी बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन शंकर रमन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता, गौरी खान, मनीष मुंद्र और गौरव वर्मा है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और बॉबी देओल, मुख्य भूमिका में नज़र आएं हैं।  देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें    फिल्म की शूटिंग भोपाल, पटिआला और मुंबई में की गयी है और इसकी शूटिंग 31 जुलाई 2021 में पूरी हुई है।  फिल्म का ट्रेलर 14 फरवरी 2022 को रिलीज हुआ है।  कहानी  अहमद (विक्रांत मैसी) और ज्योति (सान्या मल्होत्रा) यह जानते हुए भी कि उनके परिवार उनके अंतर-धार्मिक संबंधों को स्वीकार नहीं करेंगे, घर से भाग जाते हैं और अदालत में शादी कर लेते हैं। निर्देशक ने दोनों मुख्य किरदारों की दुनिया के बीच का अंतर स्पष्ट दिखाया है। ज्योति एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और राजनेता के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, अहमद का परिवार कसाईखाना चलाता है और उसके पिता को आतंकवादी बताकर झूठे केस में जेल में डाल दिया गया है। लेकिन दोनों बेइंतहा प्यार में हैं। यह जानते हुए कि ज्योति के परिवार वाले उन दोनों के खिलाफ कोई भी कदम उठा सकते हैं, दोनों सरकार द्वारा बनाए गए रिफ्यूजी होम में शरण लेते हैं। जिसे वहां की पुलिस कहती है- 'लव हॉस्टल'। एक झड़झड़ी सी इमारत, जिसमें घर से भागे जोड़े अपने परिवार वालों से बचने के लिए छिपकर रहते हैं। कहानी में दूसरी ओर खाप परंपरा की दुहाई देने वाली ज्योति की दादी एक कॉन्ट्रक्ट किलर डागर (बॉबी) इस जोड़ी की सुपारी देती है। डागर खुद को समाज सुधारक बताता है। एक दृश्य में एक पुलिसकर्मी डागर की तुलना यमराज से करता दिखता है। ज्योति और आशु इस यमराज का शिकार बन पाते हैं या नहीं, यही कहानी का प्लॉट है।  रिलीज  यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई है। 
Read More

लव हॉस्टल कास्ट एंड क्रू

लव हॉस्टल क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर शंकर रमन
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर विवेक शाह
संपादक NA
संगीत / म्यूजिक NA
निर्माता / प्रोड्यूसर गौरी खान, मनीष मुंद्र, गौरव वर्मा
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

लव हॉस्टल समीक्षक की समीक्षा

फिल्मीबीट हिंदी
निर्देशक ने सभी किरदारों के पीछे एक कहानी रखी है, जो आपको जोड़े रखती है। सान्या और विक्रांत की जोड़ी प्यारी लगी है। दोनों ने किरदारों की सभी भावनाओं को जड़ से पकड़ा है, चाहे वो डर का हो, या प्यार, आघात, दुविधा और बेबसी का हो।

लव हॉस्टल ट्रेलर

Video Thumbnail

लव हॉस्टल गाने

Music Director:

लव हॉस्टल फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

लव हॉस्टल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+