..................... शाहरुख खान की फिल्म 'लव होस्टल' में दिखेंगे सान्या मल्होत्रा, विक्रांस मेसी और बॉबी देओल | Love Hostel: Sanya Malhotra, Vikrant Massey, Bobby Deol to star in Shahrukh Khan's film - Hindi Filmibeat

'लव होस्टल'- शाहरुख खान की फिल्म में दिखेंगे सान्या मल्होत्रा, विक्रांस मेसी और बॉबी देओल

By Filmibeat Desk

उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर स्थापित 'लव होस्टल' एक कपल के अस्थिर सफ़र के बारे में है। यह दुर्भाग्यपूर्ण जोड़ा सम्पूर्ण दुनिया में अपनी ज़िंदगी के खूबसूरत अंत की तलाश में है। यह तबाही और रक्तपात के साथ सत्ता, धन और सिद्धांतों के खेल में ज़िन्दगी जीने की कहानी है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मेसी और बॉबी देओल मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

क्राइम-थ्रिलर, लव हॉस्टल को शंकर रमन द्वारा लिखा गया है जो इस फ़िल्म का निर्देशन भी करेंगे। शंकर रमन एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर हैं जिन्होंने पहले प्रशंसित फिल्म 'गुड़गांव' का निर्देशन किया था।

Love Hostel

शंकर कहते हैं, "मैं हमेशा से ही दिल और दिमाग के सवालों में रुचि रखता आया हूं। और मैं यह कहूंगा, सवाल चाहे कोई भी हो, हिंसा उसका जवाब नहीं है। मुझे विक्रांत, सान्या और बॉबी देओल में परफेक्ट पार्टनर मिलने की खुशी है। एक फिल्म के रूप में लव हॉस्टल न केवल हमारे समाज बल्कि हमारी समस्याओं को हल करने के लिए हमारे द्वारा उठाए गए रास्ते पर भी सवाल उठती है।"

इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'कामयाब' के बाद, फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और द्रीशयम फ़िल्म्स के बीच दूसरे सहयोग का प्रतीक है। लव हॉस्टल का निर्माण गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा किया जाएगा और फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दृष्यम फिल्म्स प्रस्तुति है। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी और उसी साल रिलीज़ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X