..................... Bobby Deol Vikrant Massey Sanya Malhotra Love Hostel shooting complete | बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की लव हॉस्टल की शूटिंग पूरी, सामने आई तस्वीर - Hindi Filmibeat

बॉबी देओल, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा की लव हॉस्टल की शूटिंग पूरी, सामने आई तस्वीर

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स की प्रस्तुति 'लव हॉस्टल' ने आज अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। इस क्राइम-थ्रिलर की शूटिंग तीन शहर- भोपाल, पटियाला और मुंबई में 40 दिनों के टाइट शेड्यूल के साथ हालिया महामारी की दो वेव्स में विभाजित की गई थी। सेट पर सभी सुरक्षा सावधानियों का पालन किया गया और एक सख्त प्रोटोकॉल बनाए रखते हुए, रिकॉर्ड समय में शूटिंग पूरी कर ली गयी है!

रस्टिक उत्तर भारत की स्पंदनशील पृष्ठभूमि पर स्थापित, लव हॉस्टल एक उत्साही युवा जोड़े की अस्थिर यात्रा के बारे में है, जो एक क्रूर भाड़ेदार का शिकार हो जाते है। यह स्टार-क्रॉसड लवर्स पूरी दुनिया पर कब्जा कर लेते हैं और अपनी फेयरी-टेल एंडिंग की तलाश में है। यह हाथापाई और रक्तपात के साथ सत्ता, धन और सिद्धांतों के खेल में जीवित रहने की कहानी है।

Love Hostel

'लव हॉस्टल' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिनेमेटोग्राफर, शंकर रमन द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो इससे पहले प्रशंसित फिल्म 'गुड़गांव' का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स के बीच पिछले साल रिलीज हुई समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कामयाब के बाद दूसरे सहयोग का प्रतीक है।

लव हॉस्टल का निर्माण गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा किया जा रहा है और यह फिल्म दृश्यम फिल्म्स प्रोडक्शन के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X