'खूबसूरत' 1980 में ही आई फिल्म खूबसूरत का ही रीमेक हैा ऐसा भी कहा गया कि यह 2001 मे आर्इ हॉलीवुड फिल्म द प्रिसेंज डायरीज पर आधारित हैा यह बिल्कुल दो अलग तरह के लोगों की प्रेम कहानी हैा यह एक मनोरंजक फिल्म है जो कि काफी भावनात्मक भी हैा
खूबसूरत फिल्म एक कंप्लीट डिज्नी टाइप की फिल्म है, मजेदार, लव स्टोरी और खूबसूरत। फिल्म की लोकेशन बेहद खूबसूरत है और कॉमेडी भी काफी अच्छी है। हालांकि खूबसूरत में ऐसा कुछ खास नहीं है जो कि आपको सिनेमाहॉल छोड़ने के बाद याद रहेगा लेकिन आपके दो घंटे हंसते हुए बीतेंगे ये कह सकते हैं। फिल्म का पहला भाग थोड़ा सा बोर है लेकिन दूसरे हिस्से में अच्छा पिक अप किया गया है। कुल मिलाकर वीकेंड पर अपने परिवार के साथ खूबसूरत देखकर आप अपना मनोरंजन कर सकते हैं। हमारी तरफ से फिल्म को 3 स्टार।