क्या दीपिका, सोनम को अवार्ड मिलना, प्रियंका को खल गया???

स्टारडस्ट अवार्ड सेरेमनी बड़े ही शानदार ढंग से मुंबई में की गई। लेकिन अब तो यह तय हो गया कि अवार्ड सेरेमनी सबको खुश करने के लिए होती है। ये तो आप भी जानते हैं और हम भी कि बेस्ट तो एक ही होता है लेकिन स्टारडस्ट अवार्ड्स ने तो हद ही कर दी। और यही बात हमारी मैरी कॉम स्टार प्रियंका चोपड़ा को इतनी खल गई कि वो अवार्ड लेने ही नहीं पहुंची।

हुआ यूं कि स्टारडस्ट की अवार्ड सेरेमनी में एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार नहीं, पूरी पांच बेस्ट एक्ट्रेस थीं। अब एक ही अवार्ड पांच लोगों के कैसे दिया जा सकता है। फिर भी बेस्ट एक्ट्रेस क्राइम थीं रानी, बेस्ट सर्चलाइट एक्ट्रेस थीं कंगना, बेस्ट रोमांटिक एक्ट्रेस थीं सोनम और स्टार एक्ट्रेस थीं दीपिका। इसके बाद बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा बनीं प्रियंका।

गौरी की Warning के बावजूद साथ काम करेंगे शाहरूख - प्रियंका

बस प्रियंका चोपड़ा को यही बात खल गई कि अब टैलेंट और कला में भी राजनीति की जाने लगी है और इससे कलाकार मर जाता है। प्रियंका और दीपिका कुछ दिन पहले कॉफी विद करण में साथ नज़र आए थे लेकिन दीपिका को स्टार ट्रॉफी मिलना और प्रियंका के टैलेंट को कम इंपॉरटेंस मिलना प्रियंका को ज्यादा रास नहीं आया है। अब देखना है कि प्रियंका का ये ट्वीट आगे क्या मोड़ लेगा।
दीपिका पादुकोण के पास 2 नहीं 5 states

इस बात से दुखी प्रियंका ने अवार्ड शो में जाने से बेहतर मां के साथ वक्त बिताना समझा। लेकिन प्रियंका की बात में पॉइंट तो है, पांच पांच बेस्ट एक्ट्रेस देना....कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पे....
वैसे आपको कौन लगी इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस...कीजिए वोट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X