प्रियंका का रोल बड़ा है पर फिल्म की हीरोइन तो अनुष्का शर्मा है!

दो हीरोईनें दोस्त नहीं हो सकतीं ऐसा बिल्कुल नहीं...ये कहना है इस वक्त करियर के बेस्ट स्टेज पर चल रहीं अनुष्का शर्मा का। अनुष्का ने हाल ही एक मल्टीस्टारर फिल्म दिल धड़कने दो की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी अहम किरदार में हैं। एक मिनट दरअसल फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ अनुष्का शर्मा अहम किरदार में हैं। अरे...बड़ा कन्फ्यूजन है।

बात यह है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में दिखाई देंगी। जहां फिल्म की हीरोईन भले ही अनुष्का शर्मा हैं पर प्रियंका का रोल ज़्यादा लंबा है। वहीं अनुष्का का कहना है कि वह मल्टी-स्टारर फिल्म में काम करने को लेकर बिलकुल इन्सिक्योर नहीं हैं, क्योंकि उनके लिए सितारों की मौजूदगी से कहीं ज्यादा किरदार मायने रखता है।

पीके के बाद अनुष्का फिल्म "दिल धड़कने दो" में नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनुष्का का कहना है, "मेरे खयाल से मैं इन्सिक्योर नहीं हूं। प्रियंका भले ही ज़्यादा समय परदे पर दिखें पर मेरा रोल दमदार है और फिल्म की हीरोइन मैं हूं, मेरे लिए बस यही मायने रखता है।
VIDEO: अनुष्का का 3 Idiots Audition देख चौंके राजू - आमिर, कहा...

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब जोया ने मुझे यह रोल ऑफर किया, तो उन्होंने सोचा कि मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की भूमिका ज्यादा बड़ी है, लेकिन मेरे लिए फिल्म मायने रखती है, इसलिए मैंने अपना किरदार सुनते ही जोया को हां कह दिया। हालांकि, अनुष्का ने अपने कैरेक्टर का खुलासा नहीं किया है।

फिल्‍म की ज्‍यादातर शूटिंग समुद्री जहाज़ पर की गई है। फिल्‍म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, फ़रहान अख्‍तर, अनुष्‍का शर्मा, अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं। इस फिल्म से राहुल खन्ना भी काफी समय बाद वापसी करेंगे। राहुल फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा के पति की भूमिका में होंगे। खबरों के अनुसार राहुल और प्रियंका एक ऐसे शादीशुदा युगल के रूप में होंगे, जिनकी आपस में बिल्‍कुल नहीं बनती और दोनों के बीच झगड़ों का सिलसिला जारी रहता है।
पढ़िए:क्रॉस कनेक्शन: रणबीर - विराट, अनुष्का - कैट, बेस्ट फ्रेंड्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X