Box Office- सिर्फ खूबसूरती से कलेक्शन नहीं होता
नाम जितना खूबसूरत फिल्म भी उतनी ही खूबूसरत दृष्यों व एहसासों से भरी हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ खूबसूरती ही काम नहीं आती। फिल्म को सफल होने के लिए व करोड़ों कमाने के लिए कुछ ऐसे मसालों की जरुरत होती है जो कि शायद खूबसूरत में नहीं थे। लेकिन इसके बावजूद लोगों को फिल्म भा रही है भले ही कमाई के मामले में फिल्म ठंडी हो लेकिन फिल्म को लोगों के रिस्पॉंस काफी अच्छे मिल रहे हैं।
लोगों को सोनम कपूर व फवाद खान की कैमिस्ट्री पसंद आई और सबसे ज्यादा लोगों को किरण खेर व रत्ना पाठक के किरदारों ने एंटरटेन किया। हालांकि सालों पहले रिलीज हुई रेखा व राकेश रौशन की खूबसूरत ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। लेकिन सोनम कपूर को रेखा के किरदार में देखना शायद लोगों को कही ना कहीं कुछ खास नहीं भाया।
सिंगल स्क्रीन्स में खूबसूरत बहुत ही कम रिलीज हुई हालांकि मल्टीप्लेक्सेस में खूबसूरत को ठीक-ठास सा रिस्पॉसं मिला। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को खूबसूरत के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











