सोनम कपूर के साथ इस फिल्म में कोई हीरो काम करने को तैयार नहीं था- अनिल कपूर
आपने सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत तो जरूर देखी होगी और अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसको जानकर आप चौंक जाएंगे। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया है कि इस फिल्म का हिस्सा पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान क्यों बने थे। दरअसल सोनम कपूर की ये फिल्म एक महिला प्रधान फिल्म थी और इसी के कारण बॉलीवुज में लगभग सभी सितारों मे इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
अनिल कपूर बताते हैं कि उन्होने इसके लिए कई बॉलीवुड अभिनेताओं से बात की थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी। बाद में उन्होने फवाद खान को इस फिल्म के लिए फाइनल किया था।

हालांकि फिल्म काफी ज्यादा लोगों को पसंद आई थी और सोनम कपूर फिल्म में काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। सोनम कपूर की इस फिल्म का गाना अभी को पार्टी शुरु हुई है ने तो रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है।
फिलहाल इस समय सोनम कपूर की शादी हो चुकी है और किसी भी तरह से फिल्मों को लेकर उनका नाम सामने नहीँ आ रहा है। हालांकि अनिल कपूर लगातार काम कर रहे है। देखिए सोनम की कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











