कार्तिक कालिंग कार्तिक वर्ष 2010 में में रिलीज हुई एक साइक्लोजिकल थ्रिलर ड्रामा है, जिसका सह-लेखन और निर्देशन विजय लालवानी ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में फरहान अख्तर, दीपिका पादुकोण नजर आये और सहायक भूमिका में राम कपूर और शेफाली शाह दिखाई दिए। कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' एक अंतर्मुखी इंसान कार्तिक की कहानी है। एक ऐसा शख्स जो बेहद शर्मीला है औऱ जिसे लोग अक्सर नज़रअंदाज कर के गुजर जाते हैं। जो अक्सर बॉस की डांट खाता औऱ अपने ही ऑफिस में काम करने वाली एक खूबसूरत लड़की से प्यार करता है। ये सिर्फ एक नजर का प्यार नहीं है बल्कि दोनों चार साल से एक ही ऑफिस में काम करते हैं लेकिन शोनाली (दीपिका पादुकोण) को इस बात की खबर भी नहीं कि कार्तिक नाम का कोई शख्स भी उस ऑफिस में काम करता है औऱ उसे चाहता भी है।