कार्तिक कॉलिंग कार्तिक: प्रीव्यू

By Neha Nautiyal

Karthik Calling Karthik
फरहान अख्तर ने अभी तक बढिया फिल्में दी हैं इसलिए उनका नाम किसी फिल्म से जुड़ा हो तो जाहिर सी बात है दर्शकों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। फिल्म में फरहान ने एक बेहद शर्मीले औऱ अंतर्मुखी किस्म के इंसान का किरदार निभाया है।

जिसका नाम कार्तिक है। वो अपने ख्यालों में डूबा रहता है औऱ किसी से कोई वास्ता नहीं रखता। वो जिस ऑफिस में काम करता है। सोनाली (दीपिका पादुकोण) भी उसी ऑफिस में काम करती हैं। लेकिन कार्तिक बात-बात पर बॉस की डांट खाने वाला इतना दब्बू इंसान होता है कि सोनली का उसपर कभी ध्यान भी नहीं जाता। जबकि सोनाली आत्मविश्वास से भरपूर एक सफल लड़की है। जिसे चाहने की इच्छा हरकोई करता है लेकिन कार्तिक उसकी जिंदगी में आ जाता है।

एक रात को एक फोन कॉल आता है औऱ इसके साथ ही दोनों की जिंदगी बदल जाती है। अब वो किस तरह का बदलाव है ये जानने के लिए देखिए कार्तिक कॉलिंग कार्तिक। फिल्म की पटकथा औऱ निर्देशन विजय ललवानी का है। निर्मता हैं फरहान अख्तर औऱ रितेश सिधवानी। मुख्य कलाकार फरहान अख्तर औऱ दीपिका पादुकोण हैं औऱ सहायक रोल में हैं राम कपूर औऱ शेफाली शाह। संगीत शंकर एहसान लॉय का है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X