दीपिका-फरहान के लिए उमड़ी भीड़ पर लाठीचार्ज

देखें : कार्तिक कॉलिंग कार्तिक की गैलरी
थिएटर वालों को इस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। इसलिए शायद वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात नहीं थे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी भारी भीड़ को सम्हाल पाने नाकाफी साबित हुए और वहां पहुंची भारी भीड़, मीडियाकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को लाठी चलानी पड़ी। वहां उपस्थित पत्रकारों के भी चुटहिल होने की खबर है।
पढ़ें : दीपिका की लाइफ में फरहान की एंट्री
स्थिति बिगड़ने से पहले हालात पर काबू पा लिए गए। दीपिका और फरहान सुरक्षित वहां से निकल कर अहमदाबाद के लिए निकल गए हैं। फरहान ने ट्वीट किया है कि "हम सभी यहां ठीक हैं।.. अब हम अहमदाबाद जा रहे हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।"
More from Filmibeat
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक गुजरात दीपिका पादुकोण पत्रकार फरहान अख्तर लाठीचार्ज सूरत deepika padukone farhan akhtar gujarat journalists karthik calling karthik lathicharge soorat


Click it and Unblock the Notifications











