क्या मुश्किल लगता है दीपिका को..?

By Neha Nautiyal

दीपिका पादुकोण का कहना है कि किसी को हंसाना को छोटा-मोटा काम नहीं है बल्कि ये काफी मुश्किल है। अच्छी कॉमेडी के लिए सही टाइमिंग और मेहनत की जरूरत होती है। आने वाली फिल्म 'हाउसफुल" में वे कॉमेडी करती हुई नजर आएँगी।

पढें : अकेले हैं रनबीर कपूर

पहले भी कई एक्टर्स कह चुके हैं कि कॉमेडी रोल निभाना आसान नहीं है और इस बारे में दीपिका की भी यही राय है। अपनी आनेवाली फिल्म 'हाउसफुल" के बारे में बताते हुए दीपिका का कहती हैं कि इस फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जिन्हें करते हुए कलाकारों को हँसी रोकना मुश्किल हो गया था। बड़ी मुश्किल से उन्होंने इन दृश्यों की शूटिंग की।

'हाउसफुल" के डायरेक्टर साजिद खान के बारे में दीपिका बताती हैं कि उनकी फिल्म की शूटिंग करना पिकनिक मनाने जैसा है। सेट पर किसी किस्म का तनाव नहीं रहता था और शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों ने खूब धमाल मचाई। दीपिका के अलावा 'हाउसफुल" में लारा दत्ता और जिया खान भी हैं।

पढें: दीपिका की आंखों में नमी क्यों हैं ?

हाल ही में रिलीज हुई दीपिका फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' में उनके काम की काफी प्रशंसा की गई। दीपिका इस समय आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में काम कर रही हैं, जो चिटगांव विद्रोह पर बनी है। दीपिका ने हाउसफुल पहली बार कॉमेडी रोल किया है। देखते हैं दीपिका की कॉमेडी कितने दर्शकों को थियेटर में खींचती है और हाउसफुल करती है या नहीं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X