दीपिका की आंखों में नमी क्यों हैं ?
किसी ने क्या खूब कहा है कि खुशी से ज्यादा दुख बिकता है। तभी तो देखिए ना जब तक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साथ थे तब किसी ने शायद ही उनसे उनके प्यार की दास्तान के बारे में पूछा हो मगर जब से दोनों ने एक दुसरे से दूरियां बना ली है हर किसी की नज़र और कान उन्हीं की तरफ लग गए हैं।
एक तरफ रणबीर इस सवाल से पल्ला झाडते हुए यह कह रहे हैं कि मीडिया को उनके पर्सनल लाइफ़ से अधिक उनके प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान देना चाहिए तो दुसरी तरफ दीपिका अपनी मायूस हंसी से लोगों को यह एहसास दिला रही हैं कि वह बहुत खुश है। वैसे दीपिका की बात यदि हम मान भी लें तो उनकी उदासी का कारण क्या समझें?
खैर बात चाहे जो भी हो मगर इतना तो तय है कि धुंआ तब ही उठता है जब आग लगी हो सो हम यही चाहते हैं कि एक बार सभी को अपने दिल का हाल सुनाकर क्यों ना दिल का बोझ हल्का कर लिया जाए?


Click it and Unblock the Notifications