जाने जान एक क्राइम बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का संगीत अज्ञात द्वारा रचा गया था। फिल्म का निर्माण जय शेखरमानी, अक्षय पुरी, शोभा कपूर, एकता कपूर ने अज्ञात बैनर के तहत किया है। कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है और दिखाया जाता है माया को जो, अपनी बेटी के साथ कलिम्पोंग में रहती है और एक कैफे चलाती है। उसकी लाइफ ठीक ठाक चल रही होती है, लेकिन कई सालों के बाद, एक दिन अचानक उसका पति कलिम्पोंग पहुंचता है और उसकी हत्या कर दी जाती है और इस मर्डर के मामले में माया को मुख्य संदिग्ध माना जाता है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी मिलती है करण आनंद (विजय वर्मा) को। इस बीच, माया का पड़ोसी नरेन (जयदीप अहलावत), जो एक टीचर है और करण का कॉलेज मित्र भी है, वह इस मामले से जुड़ता है। कहानी आगे बढ़ती है और कैस ये तीनों इस मर्डर मिस्ट्री में उलझते हैं, यही इस फिल्म की कहानी है.. रिलीज डेट जाने जान फिल्म 21 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी जाने जान एक औसत मिस्ट्री थ्रिलर है। पटकथा के स्तर पर कई कमियां हैं, लेकिन करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अपने अभिनय से कहानी को एक ऊंचाई देते हैं। खासकर यदि जयदीप के काम को पसंद करते हैं.. तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखा जा सकता है।