X
होम टॉप-लिस्ट

कम उम्र में ही अपना आशियाना खरीद चुकी हैं ये टीवी एक्ट्रेस

Author Sandhya Yadav | Updated: Tuesday, February 20, 2024, 05:57 PM [IST]

टीवी की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो काफी कम उम्र में लोकप्रिय हो गयीं, लोगो को यही लोकप्रियता हासिल करने में पूरी उम्र लग जाती है, लेकिन काफी कम उम्र में ही इन कम उम्र की अभिनेत्रियों ने काफी नाम कमा लिया और यहाँ तक के अपना खुद का आशियाना भी खरीद लिया, तो चलिए जानते हैं...


cover image
सुम्बुल तौकीर खान

सुम्बुल ने साल 2011 में टीवी सीरियल "चंद्रगुप्त मौर्य" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। साल 2020 में, उन्हें स्टारप्लस की टीवी श्रृंखला "इमली" में मुख्य भूमिका मिली। इमली के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। साल 2022 में, उन्होंने अनुभव सिन्हा की फिल्म "आर्टिकल 15" में अमली की भूमिका निभाई और 2023 में, एक्ट्रेस 'बिग बॉस 16' में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। इतनी छोटी से ही उम्र में सुम्बुल ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली, बता दें एक्ट्रेस महज 19 साल की उम्र में अपना घर खरीद चुकी हैं।

रुहानिका

रुहानिका ने साल 2012 में "श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं" नामक टीवी धारावाहिक में "आशी" नामक चरित्र की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में, उन्हें "ये हैं मोहब्बतें" धारावाहिक में "रूही" नामक चरित्र की भूमिका मिली, जो 2019 तक चली, बता दें इस धारावाहिक में अपनी भूमिका के लिए, रुहानिका धवन ने कई पुरस्कार जीते, जिनमें "भारतीय टेली अवार्ड्स" और "गोल्डन पेटल अवार्ड्स" शामिल हैं। रुहानिका भी उन टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होनें कम ही उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया, और 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना घर भी खरीद लिया।

अनुष्का सेन

अनुष्का सेन एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म 4 अगस्त 2002 को झारखंड के रांची में हुआ था। उन्होंने 2009 में ज़ी टीवी के शो 'यह मेरा घर' में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 2012 में, उन्होंने लोकप्रिय बच्चों के फंतासी शो 'बालवीर' में 'मेहर' की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली। अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 33.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इस एक्ट्रेस ने भी 19 की उम्र में अपना घर खरीदा है।

अश्नूर कौर

अशनूर कौर ने साल 2009 में 'झांसी की रानी' में 'प्राची' की भूमिका निभाकर बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। अशनूर ने कई अन्य टेलीविजन शो में अभिनय किया है, जिनमें 'साथ निभाना साथिया', 'पटियाला बेब्स', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'शादी मुबारक' शामिल हैं। उन्होंने 'मनमर्जियां' और 'सन ऑफ इंडिया' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इंस्टाग्राम पर उनके 11.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 19 साल की ऐज में ही अशनूर ने मुंबई में अपना घर ले लिया है।

जन्नत ज़ुबैर

2009 में 'काशी - अब ना रहे तेरा कागज कोरा' में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। जिसके बाद जन्नत ने कई अन्य टेलीविजन शो में अभिनय किया है, जिनमें 'फुलवा', 'हार जीत', 'मट्टी की बन्नु', 'एक थी नायका', 'रियासत' और 'तू आशिकी' शामिल हैं। उन्होंने 'हिचकी' और 'फ्रॉड साईयां' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। जन्नत भी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। केवल 20 साल की उम्र में जन्नत ने अपना मुंबई में खूबसूरत सा घर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+