Viral Video: तमन्ना भाटिया- विजय वर्मा एक साथ पहुंचे Jaane Jaan की स्क्रीनिंग में, फैंस ने लुटाया प्यार

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की ओटीटी डेब्यू सीरीज जाने जान की मुंबई में बीती रात स्क्रीनिंग रखी गई। इस खास स्क्रीनिंग में कई सारे सितारों ने शिरकत की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस दौरान विजय वर्मा और उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के हुए। इस स्क्रीनिंग के दौरान कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आए, दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए और दूसरे सेलेब्स से भी हंसी मजाक मस्ती में बातें की।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा-
'जाने जान' के प्रीमियर इवेंट में सभी का ध्यान न्यू लव बर्ड्स विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने खींच लिया। दोनों हाथों में हाथ डाले स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान दोनों बहुत शानदार लग रहे थे।
लुक की बात करें तो विजय वर्मा ब्लैक शर्ट के साथ गोल्डन पैंट और ब्लेजर में स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं, ब्लू ड्रेस में तमन्ना भाटिया का ग्लैमर ऑन-पॉइंट था। हाई स्लीक हेयर बन, हाई हील्स और न्यूड मेकअप में वह खूबसूरत लग रही थीं।
इस खास स्क्रीनिंग में फिल्म की सारी स्टार कास्ट स्क्रीनिंग पर मौजूद थी, लेकिन करीना कपूर नदारद रहीं। दरअसल दो दिन पहले ही करीना का वीडियो सामने आया था जिससे साफ है कि करीना इस वक्त अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ बाहर मुंबई से बाहर हैं।
जाने जान ओटीटी फिल्म-
सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जाने जान' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है, लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर 'जाने जान' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। बीती रात जब फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का हुजूम उमड़ा। अर्जुन कपूर, वरुण धवन से लेकर ईशा गुप्ता और नोरा फतेही तक सितारे नजर आए। सोशल मीडिया पर जमकर स्क्रीनिंग के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











