कॉड नेम: तिरंगा एक आगामी बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ऋभु दासगुप्ता द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू लीड रोल में दिखाई देंगें। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, ऋभु दासगुप्ता और विवेक अग्रवाल इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज की जाएगी। फिल्म का टीजर 22 सितम्बर 2022 को रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 28 सितम्बर 2022 को रिलीज किया गया है। देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें कहानी फिल्म कोड नेम: तिरंगा की कहानी एक जासूस की कहानी है, जो भारत के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र के दौड़ में अपने देश के लिए एक अडिग और निडर मिशन पर जाते हैं, जहां अपने देश के लिए बलिदान देने में वह पीछे नहीं हटते हैं।