छलांग एक बॉलीवुड सोशल कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे हंसल मेहता ने निर्देशित किया है। फिल्म में राजकुमार राव और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के निर्माता, अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग और भूषण कुमार है। कहानी मोंटू उर्फ महेन्द्र सिंह हूडा (राजकुमार राव) अलसाई आंखों के साथ अपनी मां से कहता है- "बच्चों के भविष्य की चिंता है, इसीलिए खेलकूद में टाइम बर्बाद नहीं करता उनका मैं.." एक अर्ध शासकीय स्कूल में मोंटू पीटी मास्टर है, लेकिन अपने जिम्मेदारी से कोसों दूर। वह कभी वैलेंटाइन डे के मौके पर इलाके के पार्क में प्रेमी जोड़ों को मारने भी निकल पड़ता है, कभी नेताओं की तरह भाषण देकर राजनीति में उतरने के सपने भी देखता है। खैर, उसकी सोच में थोड़ी तब्दीली तब आती है, जब उसी स्कूल में कंप्यूटर पढ़ाने आती है नीलिमा उर्फ नीलू (नुसरत भरूचा)। इनकी कहानी कुछ आगे बढ़ती ही है, जब स्कूल में बतौर सीनियर कोच आते हैं सिंह साब (मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब)। सिंह सर का आना मोंटू को ना सिर्फ उनकी नौकरी के प्रति जिम्मेदार होने का अहसास दिलाता है, बल्कि स्पोर्ट्स को लेकर उसकी सोच को भी बदलता है। लेकिन अब स्कूल और नीलू के दिल में अपनी जगह कायम रखने के लिए मोंटू को अपनी काबिलियत साबित करनी है, जिसके लिए वह बड़ा कदम उठाता है। इन्हीं किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी। देखें फिल्म छलांग की सभी तस्वीरें और पोस्टर रिलीज़ शुरू में 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ की योजना बनाई गई थी, 26 दिसंबर 2019 को यह घोषणा की गई थी कि फिल्म को 13 मार्च 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, इसे आगे 12 जून 2020 को निर्धारित किया गया था लेकिन महामारी के कारण ,फिल्म की नयी रिलीज़ डेट जारी की जाएगी। 9 अक्टूबर 2020 को इस फिल्म की नयी डेट निर्धारित कर दी गयी है,अब ये फिल्म 13 नवंबर को ऑनलाइन प्लेटफार्म, ऐमज़ॉन प्राइम विडिओ पर रिलीज़ की गयी है।
बचपन में हमेशा हमें सिखाया जाता था, "पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब"। फिर जमाना बदला, लोगों की सोच बदली और इस कहावत में तब्दीली लाई गई- "पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे लाजवाब"। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म इन्हीं दो सोच के बीच की 'छलांग' है।
Read more at: https://hindi.filmibeat.com/reviews/chhalaang-movie-review-released-on-amazon-prime-video-hansal-mehta/articlecontent-pf294217-093970.html