राजकुमार राव के छलांग पोस्टर को साझा कर अजय देवगन ने लिखी ये बात, कल रिलीज होगा पहला गाना
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के खत्म होने के बाद लगातार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से शानदार खबरें सामने आ रही हैँ। एक के बाद एक फिल्मों को ऐलान के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इन्ही में से एक फिल्म है राजकुमार राव स्टारर छलांग। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हैं और हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है जिसको काफी पसंद किया गया था।
इस फिल्म को लेकर एक नया पोस्टर साझा किया है और ऐलान हुआ है कि कल यानि 5 नवंबर को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाएगा। बड़ी बात ये है कि इस फिल्म का इंतजार सुपरस्टार अजय देवगन को भी है।

फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए अजय देवगन ने इस गाने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि इस गाने के टाइटल है 'ले छलांग।' बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं।
इस फिल्म में कई बाल कलाकार भी नजर आने वाले हैं जो कि राजकुमार राव के साथ फिल्म को मजेदार बनाने के लिए काफी हैं। कोरोना वायरस के बाद लगातार फिल्मों और इसके ट्रेलर रिलीज का सिलसिला जारी है और फिल्में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
जैसा कि इस फिल्म का नाम है.. छलांग.. राजकुमार राव पर आधारित है क्योंकि उनका किरदार शुरुआत में लूजर दिखाया गया है जो बाद में अपने सम्मान के लिए लड़ता दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में उनके अलावा नुसरत भरुचा और जीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 13 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











