बाबुमोशाय बंदूकबाज एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसे कुशन नंदी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म मेंनवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बिदिता बाग, श्रद्धा दास, दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका मे हैं। बता दें कि फिल्म में नवाज, बाबू नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उसके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है।फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में दिखेंगे। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
REVIEW..सुपरस्टार भी ना बचा सके इसे..साल की एक और गलतियों भरी फिल्म !
फिल्म शुरू होती है बाबू बिहारी (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) की जिंदगी के जीवन झलक से। वो एक कॉन्ट्रेक्ट किलर है जो पैसा लेकर लोगों का काम तमाम करता है। लेकिन इसी बीच एक और कॉन्ट्रैक्ट किलर सामने आता है। इन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलता है तीन लोगों के मर्डर का, और जो पहले दो कर देगा वो इस धंधे को वहीं छोड़ देगा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब फुलवा (बिदिता बेग) से प्यार हो जाता है और बाबू उसे शर्तों पर घर ले जाता है।