बाबुमोशाय बंदूकबाज एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसे कुशन नंदी द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म मेंनवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बिदिता बाग, श्रद्धा दास, दिव्या दत्ता प्रमुख भूमिका मे हैं। बता दें कि फिल्म में नवाज, बाबू नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उसके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है।फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में दिखेंगे। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.