नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बस देख रहे थे, मुझसे बद्तमीज़ी की जा रही थी - चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपनी यौन उत्पीड़न की आप बीती शेयर करते हुए कहा कि जिस वक्त मेरे साथ फिल्म के डायरेक्टर कुशान नंदी बद्तमीज़ी कर रहे थे उस वक्त फिल्म के हीरो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी चुपचाप मूकदर्शक बने हुए थे। वो चाहते तो टोक सकते थे, कुछ कर सकते थे लेकिन उन्होंने चुपचाप तमाशा देखना बेहतर समझा।
चित्रांगदा सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए तनुश्री दत्ता को पूरा सपोर्ट किया है और कहा कि बॉलीवुड में ऐसी यौन उत्पीड़न की कहानियों को बाहर आना ही चाहिए। अपने साथ हुई दहलाने वाली घटना को याद करते हुए चित्रांगदा ने कहा कि मुझे ऐसे सीन करने को कहे गए थे जो इतने गंदे थे कि मैंने रोते हुए फिल्म छोड़ दी थी।

गौरतलब है कि बाबूमोशाय बंदूकबाज़ की शूटिंग के दौरान, फिल्म के निर्देशक कुशन नंदी ने चित्रांगदा सिंह को कुछ आपत्तिजनक सेक्स सीन करने को कहा.. जिसके लिए एक्ट्रेस ने सिरे से इंकार कर दिया। एक सीन था, जहां नवाज को चित्रांगदा को बिस्तर पर खींचना था और यह अहसास करना था कि कोई उन्हें देख रहा है। इस सीन से निर्देशक संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे.. और फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जो बहुत ही बेतुका था।


Click it and Unblock the Notifications











