अजब प्रेम की गजब कहानी वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, सलमान खान, उपेन पटेल, दर्शन जरीवाला, आदि मुख्य भूमिका में नजर आये। कहानी प्रेम(रनबीर कपूर)हैप्पी क्लब का प्रसिडेंट है, ये क्लब लोगों की शादियाँ करवाता है। एक दिन प्रेम को जेनी ( कैटरीना कैफ) मिलती है और वह उसके प्यार में नहा उठता है। प्यार की इस बारिश में जेनी किसी और के साथ भीग रही है ये प्रेम को बाद में पता चलता है। कहानी में कई रोमांचक घनाओं के बाद अंत में जेनी, प्रेम को ही अपना सच्चा हीरो पाती है और उसके साथ प्यार की बारिश में नहा उठती है। यही इस फिल्म की कहानी का खूबसूरत अंत है।