कैटरीना से घबराते है संतोषी

सुनने में आ रहा है कि राजकुमार संतोषी को कैटरीना कैफ के साथ काम करना भारी पड़ रहा है। कैटरीना की सफलता को देखते हुए राजकुमार उनके साथ काम करने में थोड़ा असहज महसूस कर रहे है।

फिल्‍म अजब प्रेम की गजब कहानी में कैटरीना और रनबीर कपूर काम कर रहें है। फिल्‍म का निर्देशन राजकुमार कर रहें है। उन्‍हें कई दृश्‍यों में कैटरीना से रीटेक करवाने में घबराहट महसूस होती है और जब इस तरह से रीटेक करवाने पड़ते है तो कैट को भी गुस्‍सा आता है।

संतोषी ने खुद मीडिया के सामने यह बात स्‍वीकार की-"स्‍थापित कलाकारों के साथ काम करना काफी मुश्किल होता है। उनसे रीटेक के बारे में कहना काफी असहज होता है।"

लेकिन वहीं कैटरीना इन सब बातों से इंकार करती है-संतोषी के साथ काम करना काफी अच्‍छा लग रहा है। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्‍छा है। उम्‍मीद है कि उनके मजाक को लोग गंभीरता से नहीं लेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X