रनबीर काफी टैलेंटेड है: कैटरीना
कैटरीना कैफ आजकल काफी खुश है। उनकी पिछली फिल्म न्यूयार्क ने सफलता के झंडे गाड़े और उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। अब उनकी दूसरी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी प्रदर्शन के लिए तैयार है।
इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी रनबीर कपूर के साथ बनी है। रनबीर के साथ काम करके कैटरीना काफी खुश है। रनबीर के बारे में उनका कहना है कि वे काफी प्रतिभाशाली अभिनेता है। वे जब भी सेट पर होते है तो किसी को दुखी नहीं होने देते है।
कैट को ऐसे लोग काफी पसंद है जो उन्हें हंसाए और रनबीर में यह गुण कूट कूट कर भरा हुआ है। वैसे कैट काफी प्रोफैशसनल है। वह अपने सभी सहकलाकारों की तारिफ करती रहतीं है।


Click it and Unblock the Notifications