प्रेमिका ने रनबीर को फिर छोड़ा
रनबीर कपूर फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में फिर से एक ऐसे प्रेमी की भूमिका में है जिसकी प्रेमिका उसकी नहीं होती है। फिल्म 'सांवरिया' में भी उसका ऐसा ही रोल है।
बॉलीवुड अभिनेता रनबीर कपूर एक बार फिर फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में अस्वीकार्य प्रेमी की भूमिका में नजर आएंगे लेकिन निर्देशक राजकुमार संतोषी का कहना है कि वह अपने किरदार में मसखरे के रूप दिखेंगे।
15 वर्ष के अंतराल के बाद हास्य फिल्म बना रहे संतोषी ने कहा, "फिल्म 'अजब प्रेम..' अनुत्तरित प्रेम पर आधारित फिल्म है।
मैं नहीं चाहता था कि फिल्म में रनबीर एक दुखी हीरो की तरह प्यार में हारे हुए प्रेमी की भूमिका करे। चार्ली चैपलिन और रणबीर के दादा राज कपूर प्यार में परास्त प्रेमी की भूमिका में भी श्रेष्ठ नजर आते थे।"
रणबीर कपूर फिल्म 'सांवरिया' में हारे हुए प्रेमी की भूमिका कर चुके हैं। जिसमें वह अभिनेत्री सोनम कपूर को चाहते हैं लेकिन सोनम, अभिनेता सलमान खान को पसंद करती है।
फिल्म 'अजब प्रेम..' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications