बोले बच्चन..शाहरुख, सलमान, आमिर ने दी बॉलीवुड को निराली पहचान
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स ने अच्छी-खासी शुरूआत कर ली है। इस फिल्म के जरिये अमिताभ ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो ग्रैंड फादर बनने के बाद भी हीरोगिरी कर सकते हैं।
केवल बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काम कर चुके अमिताभ बच्चन एक परिपक्क सोच के मालिक है। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा के दर्शकों और कलाकारों के बारे में खुलकर बातचीत की।
अमिताभ ने कहा कि वह भारतीय फिल्मों की बढ़ रही पहुंच से खुश हैं
अमिताभ ने कहा कि वह भारतीय फिल्मों की बढ़ रही पहुंच से खुश हैं। उनका कहना है कि शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान सरीखे सितारे विश्व स्तर पर अपनी क्षमता साकार करने और इसे दुनिया में आगे बढ़ाने का श्रेय पाने के हकदार हैं।
फिर गूंजेंगी देवियों-सज्जनों नमस्कार की आवाज, 'केबीसी 8' की शूटिंग शुरू
यकीनन सत्यजीत रे, बिमल रॉय और मृणाल सेन सरीखे फिल्मकार साथ ही साथ राज कपूर जैसे कलाकारों ने भी अपनी कलाकारी या कौशल से आगे बढ़ते हुए दुनियाभर के दिलों में अपनी जगह बनाई, लेकिन मौजूदा समय में भारतीय फिल्मों (हिंदी एवं क्षेत्रीय) की दृश्यता सबसे ऊपर दिखती है।
भारतीय फिल्में न केवल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में जगह पा रही हैं बल्कि पेरु, पनामा और मोरक्को जैसे गैर-पारंपरिक बाजारों में भी इनकी रिलीज की संख्या बढ़ रही है।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











