INTERVIEW: 'छिछोरे' मेरे 30 सालों के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है- साजिद नाडियाडवाला
फिल्म इंडस्ट्री में 3 दशक से ज्यादा वक्त गुज़ार चुके निर्माता- निर्देशक साजिद नाडियाडवाला कहते हैं कि मुझे सिनेमा से बेइंतहा प्यार है और यह मेरे लिए एक पैशन है। मैं फिल्में दिमाग से नहीं बल्कि दिल से बनाता हूं। मुझे लगता है कि इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए आपके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' इस शुक्रवार (6 सितंबर) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्मीबीट ने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से मुलाकात की, जहां उन्होंने बेधड़क कहा कि छिछोरे मेरी 30 साल के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है। ये एक ऐसी फ़िल्म है, जो मैं अपने बच्चों को देना चाहूंगा।
इंटरव्यू में निर्माता ने अपने 30 सालों के करियर, किक 2 की रिलीज, सलमान खान - अक्षय कुमार के साथ अपनी दोस्ती पर भी खुलकर बातें कीं।
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-
गौरतलब है कि साजिद नाडियावाला बॉलीवुड के उन चंद प्रोड्यूर्स में हैं, जिनके बैनर तले तीन फ्रैंचाइजी फिल्में हैं- हाउसफुल, किक और बागी। एक तरह उन्हें सीक्वल फिल्मों के सुपरस्टार कह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











