मिर्जापुर 2 Exclusive Interview: 'इतने बेहतरीन कंटेंट का हिस्सा बनकर उम्मीदें बढ़ जाती हैं'
अमेज़न प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरिज 'मिर्जापुर' अपने दूसरे सीज़न के साथ तैयार है। 23 अक्टूबर से यह स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। मिर्जापुर के पहले सीज़न को अपार सफलता मिली थी। इसके बहुचर्चित किरदारों को दर्शकों ने दिल में खास जगह दी।
खासकर शो का आखिरी एपिसोड लोगों के मन में कई सवाल छोड़ गया था, जिसके जवाब इस सीजन में मिल सकते हैं। इसी एपिसोड में दिखे थे अभिनेता अंजुम शर्मा, जिन्होंने शरद शुक्ला (रति शंकर के बेटे) का किरदार निभाया था। पहले सीजन में इनके चंद सीन थे, लेकिन 'मिर्जापुर' जिस मोड़ पर खत्म किया गया था, वहां से यह किरदार काफी दिलचस्पी जगाता है। अब जबकि मिर्जापुर 2 की रिलीज में कुछ ही दिन रहे गए हैं, फिल्मीबीट ने अंजुम शर्मा से खास बातचीत की है, जहां उन्होंने अपने किरदार और मिर्जापुर से जुड़ी कई पक्षों पर खुलकर बातें की।


Click it and Unblock the Notifications











