Interview रुबीना दिलैक :असफलता ने मेरी जिंदंगी बदली, मैंने अपने कंधों पर सफलता को नहीं रखा
टीवी की दुनिया के प्रभावशाली कलाकारों की फेहरिस्त में रुबीना दिलैक का नाम शामिल है। बिग बॅास जीतने के साथ रुबीना दिलैक ने बॅास लेडी का खिताब भी हासिल किया। इन दिनों रिएलिटी शो की स्टार भी रुबीना दिलैक बन गई हैं। खतरों से खेलने के बाद रुबीना 'झलक दिखला जा 10' में अपने डांस का हुनर दिखा रही हैं। Filmibeat Hindi फिल्मीबीट हिंदी से खास बातचीत में रुबीना दिलैक ने यह बताया कि कैसे असफलता को वह अपनी हिम्मत बनाती है और सफलताओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की सोच खुद के लिए स्थापित की है।

रूबीना कहती हैं कि मेरा मानना है कि रिएलिटी शो के लिए आपको खुद को बदलने की जरूरत नहीं है । आप जो असल जीवन में हैं, वही आप रिएलिटी शो में दिखाते हैं । कोई बनावटी चीज रिएलिटी शो में असली रहने नहीं देती है । ऐसा नहीं है कि बिग बॅास 14 के बाद सिर्फ मेरा केंद्र रिएलिटी शो पर रहा है । मेरे लिए कभी भी माध्यम छोटा या बड़ा नहीं रहा है । मेरे लिए माध्यम सबसे जरूरी है । एक कलाकार के लिए प्लेटफॅार्म मायने नहीं करता ।बल्कि प्रोजेक्ट की कीमत अधिक होती है । अगर टीवी शो मुझे सही और संतुष्ट करने वाले प्रोजेक्ट देता है तो फिर क्यों नहीं ।

असफल होना मेरे लिए गर्व की बात है
मैं अपने अभी तक के सफर को 70 प्रतिशत असफलता और 30 प्रतिशत सफलता के हिसाब से देखती हूं । असफलता बहुत कुछ सीखाती है । असफलता मेरे लिए काफी भारी रही हैं, इस वजह से सफलता मेरे लिए अधिक मायने नहीं रखती हैं । मैंने सीखा है कि हारना कितना जरूरी है । असफलता का गर्व होना जरूरी है क्योंकि हमारा समाज हमें बहुत कुछ सीखाता है कि अगर आप हारते हैं तो आपके पास सम्मान जीवन नहीं रहता है । लेकिन मेरा मानना है कि हारना आपको बहुत कुछ देता है कि क्या करना है क्या करना नहीं है, आपको सोच कैसे बदलनी है, काफी कुछ है इससे सीखने के लिए ।

कोई काम मुश्किल नहीं
अगर अपना काम आनंद के साथ करते हैं तो दिमागी और शारीरिक तौर पर कोई भी काम भारी नहीं लगता है । हर दिन कई घंटों की झलक की तैयारी, फिर ये रहता है कि मुझे खुद के लिए कुछ करना है, इसी सोच के साथ मैं मेहनत से आगे बढ़ रही हूं । असफलता ने मेरी जिंदगी बदली है । मैंने अपने कंधों पर सफलता को नहीं रखती हैं । मैं हमेशा संतुलन बनाकर चलती हूं । आगे बढ़ने की मैं कोशिश करती हूं । हम जैसे अपने आपको एक माहौल में असफलता में या सफलता में ढालते हैं उससे बाहर निकलना जरूरी है । मुझे सफलता ने जो दिया है मैं उसे भूल कर आगे बढ़ती हूं ताकि कुछ और आगे सीख सकूं ।

मेरे लिए जीत से ज्यादा सफर मायने रखता है
मैं आत्मविस्वास से भरी हूं मैं इसे अपने दिमाग से ऊपर नहीं जाने देती। लेकिन ऐसा नहीं है किडांस आने से मेरे लिए झलक जीतना आसान हो जाएगा। मेरे ख्याल से हर किसी का झलक दिखला जा पर सफर है, हर कोई मेहनत कर रहा है। हर कोई बेहतरीन के काबिल है। जीतना और या हारना दूसरी बात है। मेरे लिए सफर मायने रखता है। आप क्या सीखते हैं आपमें कितनी योग्यता है।

प्रतियोगिता खुद के साथ
मेरी झलक दिखला जा पर यही कोशिश रहेगी कि मैं हर बार अच्छी तरह से परफॅार्म करूं। बाहर की चीजें मेरा ध्यान नहीं हटा सकती हैं। मेरे पति अभिनव शुक्ला मेरे लिए सबसे बड़े सहारा हैं। वह मुझे हमेशा कहते हैं कि काम होना जरूरी है। उन्होंने इस साल जन्म दिन पर मेरे लिए सरप्राइज रखा। जब मैं कोविड में घर गई थी, वो कहते हैं ना आपके पास जो है उसमें आप अलग कर सकते हैें वो बेस्ट हो सकता है। कोविड के दौरान मुझे याद है कि मेरी बहन माता-पिता और अभिनव ने दिवाली की लाइटिंग लगाई थी, मेरी बहन ने केक बनाया था ऐसे मैंने अपना जन्म मनाया। मेरे लिए सोच और सामने वाले की कोशिश लिए मायने रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











