Oscars 2014: मैथ्यू-केट बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री, लियो के फैंस निराश!
एक तरफ जहां हॉलीवुड में जश्न का माहौल चल रहा है वहीं दूसरी ओर लियोनार्डो डीकेप्रियो के प्रशंसक बहुत ही दुखी और निराश हैं क्योंकि लियोनार्डो को फिल्म दि वॉल्फ ऑफ दि स्ट्रीट में बेहतरीन और हटकर परफॉर्मेंस के लिए एक भी अवॉर्ड नहीं मिला। फैंस का मानना है कि लियोनार्डो ने बहुत ही अलग फिल्म की थी और इस फिल्म में लियो की एक्टिंग वाकई काबिले तारीफ थी। इसके लिए लियो को कोई भी अवॉर्ड ना मिलना वाकई निराशाजनक बात है। आनंद जो कि मुबई के निवासी हैं का कहना है ये निराशाजनक है कि लियोनार्डो को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए एक भी अवॉर्ड नहीं मिला। दि वॉल्फ ऑफ दि स्ट्रीट एक बहुत ही अलग फिल्म थी। ऐसी फिल्म अभी तक किसी ने नहीं बनाई और इतने बेहतरीन विषय पर फिल्म बनाने वाले बेहतरीन अभिनेता को खाली हाथ अवॉर्ड समारोह से आना वाकई गलत है।
जाह्नवी जो कि दिल्ली से हैं लियोनार्डो की बहुत बड़ी फैन हैं, लेकिन उनका मानना है कि मैथ्यू ने भी बहुत ही बेहतरीन एक्टिंग की है। मैथ्यू की फिल्म डलास बायर्स देखने के बाद उन्हें यकीन हुआ कि वाकई उन्होंने काफी मेहनत की है और वो लियोनार्डो के लिए एक बेहतरीन प्रतिद्वदी हैं। जाह्नवी का कहना है लियोनार्डो ने अपनी फिल्म दि वॉल्फ ऑफ दि स्ट्रीट में यकीनन बेहतरीन काम किया है लेकिन मैथ्यू ने भी डलास बायर्स में अपने अभिनय से लियोनार्डो को कड़ी टक्कर दी है। ऐसे में अवॉड किसी को भी जाए वो इसे पाने का हकदार है।


Click it and Unblock the Notifications












