Important..महज 20 दिनों की शूटिंग...और आपके लिए तैयार है..साल की मोस्ट वांटेड फिल्म...
राजकुमार राव अपने इस साल की शुरुआत ट्रैप्ड से कर रहे हैं। अपने टाइटल की तरह इस फिल्म का कंटेंट भी उतना ही दिलचस्प है। चुनिंदा खूबी के कारण यह फिल्म इस साल की सबसे प्रभावशाली फिल्म बन गई है।
एक तरफ जहां सारे एक्टर स्क्रिप्ट के साथ एंटरटेनमेंट को महत्व देते हैं। वहीं राजकुमार राव ने हमेशा से ही यूनिक कॉन्सेप्ट को तवज्जो दिया है। एंटरटेनमेंट को पेश करने का उनका तरीका हमेशा सबसे अलग रहा है।
उन्होंने कभी भी म्यूजिक या फिर बोल्ड सीन को अपनी फिल्म की यूएसपी बनने का मौका नहीं दिया है। उनके लिए दर्शकों से जुड़ने का सबसे कारगार तरीका किरदार और कहानी के अनोखेपन में खोज निकाला है। ट्रैप्ड भी इसी फेहरिस्त में शामिल है।

इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज होने की कगार पर हैं। ट्रैप्ड, न्यूटन और बहन होगी तेरी। बहन होगी तेरी से वह जहां कॅामेडी और रोमांटिक जोनर की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं ट्रैप्ड और न्यूटन एक गंभीर भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो सकती है।
गौरतलब है कि ट्रैप्ड के दिलचस्प ट्रेलर ने इस वक्त सभी का ध्यान राजकुमार राव की अदायगी की तरफ मोड़ दिया है। लेकिन इस फिल्म का फिल्मांकन करना उतना ही कठिन था। जी हां, ऐसी कई खूबियां हैं, जो इस फिल्म को मार्च में रिलीज होने वाली सभी फिल्मों से अलग खड़ा करती है। आइए जानते हैं कि क्यों इस फिल्म को देखना आपके लिए बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











