..................... These Bollywood films made on the theme of sports become 'eye Opener', showed the passion and struggle of the players|स्पोर्ट्स की थीम पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में बनी 'आई ओपनर', दिखाया खिलाड़ियों का जुनून और स्ट्रगल| - Hindi Filmibeat

स्पोर्ट्स की थीम पर बनी बॉलीवुड की ये फिल्में बनी 'आई ओपनर', दिखाया खिलाड़ियों का जुनून और स्ट्रगल

बॉलीवुड में हर तरह की थीम और जॉनर पर फिल्में बनायी जाती हैं लेकिन स्पोर्ट्स की थीम पर आधारित फिल्मों का आकर्षण ही कुछ अलग होता है। ज्यादातर मौकों पर ऐसी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। कभी फिल्म का हीरो खुद पर लगे दाग को मिटाने के लिए स्पोर्ट्स का सहारा लेता है तो कभी खुद को साबित करने के लिए वह एक स्पोर्ट्समैन के तौर पर कामयाब बनता है। कई फिल्में ऐसी भी बनी जिनमें स्पोर्ट्स की दुनिया का काला सच भी उजागर हुआ। कई फिल्में न सिर्फ स्पोर्ट्स की थीम पर बनी किसी खिलाड़ी की जीवनी पर या किसी सच्ची घटना के आधार पर भी बनायी गयी।

आइए स्पोर्ट्स की थीम पर बॉलीवुड में बनी कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं

चक दे इंडिया

चक दे इंडिया

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' हॉकी की थीम पर आधारित है। साल 2002 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से प्रेरित बतायी जाती है। फिल्म में शाहरुख खान ने हॉकी टीम के कोच कबीर खान का किरदार निभाया है। फिल्म में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूरी जर्नी को दिखाया गया है कि कैसे एक ऐसी टीम जिसे उस टीम के सदस्य भी सीरियसली नहीं लेते थे, विश्व चैम्पियन बनकर उभरी।

इकबाल

इकबाल

साल 2005 में आयी फिल्म 'इकबाल' क्रिकेट की थीम पर आधारित है। फिल्म में इकबाल का मुख्य किरदार श्रेयस तलपड़े ने निभाया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने क्रिकेट के प्रति जुनूनी इकबाल के कोच का किरदार निभाया था। इकबाल एक ऐसा लड़का है जो सुन या बोल नहीं सकता लेकिन अपने बॉलिंग स्किल से वह भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाना चाहता है। इकबाल की बहन उसकी आवाज और कान बनकर हर समय उसकी मदद करती है और अपने कोच की मदद से इकबाल क्रिकेट टीम में अपनी जगह भी बना लेता है। इस फिल्म को 'बेस्ट मूवी ऑन सोशल इश्यू' का खिताब भी दिया गया था।

काई पो चे

काई पो चे

फिल्म 'काई पो चे' क्रिकेट की थीम पर आधारित है, जिसमें मुख्य भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभाई थी। फिल्म में सुशांत ने डिस्ट्रिक्ट लेवल के क्रिकेटर का किरदार निभाया था जो पॉलिटिक्स का शिकार बना था। यह फिल्म चेतन भगत की नॉवेल '3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित थी।

लगान

लगान

स्पोर्ट्स की थीम पर बनी फिल्मों में आमिर खान की फिल्म 'लगान' भी शामिल है। क्रिकेट की थीम पर ही बनी यह फिल्म गुजरात के एक छोटे से गांव के रहने वाले कुछ लोगों और क्रूर अंग्रेजों की टीम के बीच खेली गई क्रिकेट मैच की कहानी बताती है। यह फिल्म ऑस्कर में 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म' के लिए नामांकित भी हो चुकी है।

जन्नत

जन्नत

इमरान हाशमी और सोनल चौहान स्टारर फिल्म 'जन्नत' क्रिकेट की थीम पर आधारित तो है ही, इसके साथ ही यह फिल्म बेटिंग की दुनिया के काले सच को भी सबके सामने लाने का काम करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अर्जुन (इमरान हाशमी) अबु धाबी में एक डॉन से मिलता है और मैच फिक्सर बन जाता है।

धन धना धन गोल

धन धना धन गोल

बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म फुटबॉल की थीम पर आधारित है। यह फिल्म यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहने वाले एक दक्षिण एशियाई समुदाय की समकालीन कहानी बताता है।

दिल बोले हड़िप्पा

दिल बोले हड़िप्पा

क्रिकेट की थीम पर बनी फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में रानी मुखर्जी ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में रानी ने गांव की एक लड़की का किरदार निभाया था जो क्रिकेट के प्रति जुनूनी थी। सिर्फ एक महिला होने के कारण उसे क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी। इसलिए उसने अपना भेष बदला और एक लड़के के रूप में क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनायी। स्पोर्ट्स की थीम पर बनी यह फिल्म उन लोगों के मुंह एक करारा तमाचा जड़ती है जो यह सोचते हैं कि स्पोर्ट्स में एक लड़की, लड़कों की बराबरी नहीं कर सकती है।

सांड की आंख

सांड की आंख

फिल्म 'सांड की आंख' दो हरियाणवी महिलाओं की कहानी कहती है जो उम्र का एक लंबा पड़ाव पार करने के बाद यह समझती है कि उनके अंदर शूटिंग स्किल मौजूद है। वह इस खेल के प्रति अपने प्यार और पैशन को महसूस करती हैं और वृद्धावस्था में पहुंचने के बाद कई चैम्पियनशिप में ना सिर्फ हिस्सा लेती बल्कि जीतती भी है। फिल्म में दोनों हरियाणवी महिलाओं का किरदार तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने निभाया था।

सुल्तान

सुल्तान

साल 2016 में आयी सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुल्तान' की कहानी कुश्ती के खेल पर आधारित है। फिल्म की कहानी सुल्तान अली खान (सलमान खान) और उसकी पत्नी आरफा अली खान (अनुष्का शर्मा) की है। दोनों ही रेस्लर हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से आरफा रेस्लिंग छोड़ देती है जबकि सुल्तान रेसलिंग जारी रखता है और ओलंपिक में गोल्ड मेडल भी जीतता है। लेकिन इसके बाद ही कहानी में ट्विस्ट आता है और सुल्तान-आरफा का बेटा ओ ब्लड ग्रुप का खून नहीं मिलने की वजह से मर जाता है। इस सदमे की वजह से सुल्तान भी रेसलिंग छोड़ देता है। कई सालों बाद सुल्तान कुश्ती के खेल में वापसी करता है और चैम्पियनशिप को एक सुल्तान की तरह ही जीतता है। चैम्पियनशिप जीतने के बाद सुल्तान अपने जीते हुए पूरे रुपये ब्लड बैंक को डोनेट कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X