सुशांत ने मेरे साथ बद्तमीज़ी की थी, सारा ने भी जब सुना तो घबरा कर आई - केदारनाथ एक्टर नीतिश भारद्वाज
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर केदारनाथ, 6 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुई थी। फिल्म, 2015 में उत्तराखंड में आए भयानक भूकंप और बाढ़ की त्रासदी पर बनी थी जिसने पूरा राज्य तबाह कर दिया था। फिल्म सारा अली खान की पहली फिल्म थी और सुशांत के फैन्स के लिए उनकी एक और यादगार।
फिल्म में सारा अली खान के पिता का रोल निभाया था महाभारत के श्रीकृष्ण, नीतिश भारद्वाज। शूटिंग के दौरान की अपनी यादें साझा करते हुए नीतिश भारद्वाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह, सुशांत गुस्से में उनसे बद्तमीज़ी कर गए थे।

इस किस्से को बताते हुए नीतिश ने बताया कि वैसे सुशांत एक अच्छा लड़का था लेकिन दिमाग का गरम था और जब सुशांत गुस्से में होते थे तो सीनियर जूनियर का लिहाज़ भी भूल जाते थे।
नीतिश ने बताया - सुशांत और मेरी केदारनाथ से जुड़ी याद एक थप्पड़ से जुड़ी हुई है। एक सीन में नीतिश भारद्वाज को सुशांत को एक थप्पड़ मारना था। फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही थी और सीन शूट होने से एक दिन पहले, सुशांत सुबह सुबह नीतिश भारद्वाज के घर रिहर्सल करने आए।


Click it and Unblock the Notifications












