श्रीदेवी की मौत के पहले आखिरी 2 घंटे, बोनी कपूर ने दिया था एक एक हिसाब
श्रीदेवी की मौत को 24 फरवरी 2020 को दो साल पूरे हो जाएंगे। आज भी उन्हें याद कर हर कोई सहम जाता है। क्योंकि उनकी जाने की याद शायद इतनी दर्दनाक थी कि हर किसी के दिल में एक गहरी टीस छोड़ गई। श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार बोनी कपूर ने अपने करीबी दोस्त कोमल नाहटा से बात की थी और उस रात की पूरी कहानी बताई थी।
ये कहानी जब भी पढ़ो, दिल को दुखा देती है। कोमल ने इसे अपने ब्लॉग पर लिखा था और बताया था कि इस दौरान बोनी बस फूट फूटकर रोते रहे। आखिर उनकी दुनिया खत्म हो चुकी थी।

श्रीदेवी की मौत डूबने से हुई थी। वो पहले डूबीं और फिर बेहोश हुईं या फिर पहले नींद में चली गईं और डूब गईं, या फिर पहले बेहोश हुईं और फिर डूब गईं शायद ये कोई कभी नहीं जान पाएगा। लेकिन उन्हें शायद आखिरी सांस में संघर्ष करने का मौका भी नहीं मिला। क्योंकि अगर ऐसा होता तो टब के बाहर, हाथ पैर चलाने के कारण कुछ पानी तो गिरा होता।
पढ़िए कोमल नाहटा के इस ब्लॉग के कुछ हिस्से जो आपकी आंखें नम कर देंगे -


Click it and Unblock the Notifications











