8Years: दो नए एक्टर बन गए सुपरस्टार, शाहरुख-सलमान सबकी छुट्टी, छोटी फिल्म का बड़ा तहलका
बॉलीवुड में आपको हर फ्लेवर और हर इमोशन की फिल्म मिल जाएगी। वहीं पिछले कुछ सालों से एक्शन और रोमांस से बॉलीवुड कुछ आगे भी बढ़ा है। बॉलीवुड फिल्मों में कई तरह के एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। अब हर फिल्म मेकर ऑडिएंस को एक अलग तरह की फिल्म ऑफर करना चाहता है। वहीं ऐसी ही एक फिल्म 8 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दो ऐसे नए स्टार थे जो आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बनकर बैठे हैं। हटके सब्जेक्ट पर बनी इस फिल्म को तो लोगों ने पसंद किया ही साथ ही इन दो स्टार्स को भी सिरआखों पर बिठा लिया।
[B'day Spcl: अजय देवगन-अक्षय कुमार को तगड़ी टक्कर, एक्शन धमाके ने बनाया स्टार]
दरअसल, हम बात कर रहे हैं 2010 में रिलीज हुई फिल्म बैंड बाजा बारात की। ये अनुष्का शर्मा की दूसरी फिल्म थी तो वहीं रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म थी। जी हां! इसी फिल्म से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और क्या शानदार डेब्यू था। रणवीर सिंह को देखकर ये कोई भी कह सकता था कि वे एक्टिंग के लिए ही पैदा हुए हैं। बैंड बाजा बारात में भले ही दो नए एक्टर हों लेकिन सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बता दिया कि पिक्चर में दम होना चाहिए तो स्टारडम की वाट लग जाती है।

फिल्म में सब कुछ नया था स्टोरी, रोमांस, दोस्ती, एक्टर और डायरेक्टर। फिल्म के रिलीज़ होते ही केवल इस फिल्म के ही चर्चे थे। इस एक फिल्म ने भारत का पूरा शादी सिस्टम बदल डाला। फिल्म के रिलीज़ होते ही ये तय हो गया था कि सुपरस्टार्स की गद्दी अब हिलने वाली है। इतना ही नहीं फिल्म में शादी को भी इतने ताज़ा अंदाज़ में परोसा गया कि लोगों का शादी करने और करवाने का भी मन कर गया। तो चलिए इसी बात पर आगे जानिए ऐसी 10 बातें जो बैंड बाजा बाराज के साथ रणवीर-अनुष्का ऑडिएंस को समझा गए-


Click it and Unblock the Notifications











