Birthday: रामायण की मंथरा ललिता पवार के साथ सेट पर दर्दनाक हादसा, लकवा- 3 दिन बाद घर से मिला शव
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार का जन्मदिन 18 अप्रैल को होता है। मुंबई के नासिक परिवार में जन्मी ललिता पवार ने बॉलीवुड में कई बड़े सुपरस्टार से भी ज्यादा फिल्में की हैं। उन्होंने करीब 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और दूरदर्शन के रामायण में मंथरा का किरदार निभाया। जिसे आज भी भला कौन ही भूला पाया है।
ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 में नासिक में हुआ। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, गुजराती समेत कई भाषाओं में 50 साल तक काम किया। कम लोग ही जानते हैं कि ललिता पवार का असली नाम अंबा था। ललिता को आज जो मुकाम हासिल हुआ वह काफी कठिन रहा है।
क्योंकि वह एक ऐसे परिवार में जन्मीं जहां पढ़ना लिखना और महिलाओं को लेकर सोच पुरानी ही थी। तभी वह कभी स्कूल नहीं जा पाई। लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से घर घर में पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











