'इश्क' to 'कल हो न हो': 6 सालों में कुछ इस तरह बदला प्यार का अंदाज-ए-बयां
28 नवंबर, 1997 में आई फिल्म 'इश्क' ने प्यार को मासूम बना दिया था। जूही चावला, काजोल, आमिर खान और अजय देवगन ने लोगों को हंसाने के साथ साथ मोहब्बत के मासूम चेहरे से रूबरू कराया था। जिस वजह से इस फिल्म ने आज तक लोगों के दिलों में स्पेशल जगह बनाई है।
वहीं, आज ही के दिन 'इश्क' के ठीक 6 साल बाद रिलीज हुई थी फिल्म 'कल हो न हो'। शाहरूख खान के दिवानों ने भले ही फिल्म देखकर बहुत आंसू बहाए थे, लेकिन फिल्म को आज तक दिल से लगाकर रखा है। रोमांस किंग एक बार फिर जादू कर गए थे। 'कल हो न हो' में शाहरूख ने युवाओं को जिस तरह से दिल की धड़कनों से मिलाया था, उनके चाहने वाले आज भी वह आवाज सुना करते हैं।
बहरहाल, आज हम यहां आपको इन दो फिल्मों के बीच की मोहब्बत भरी सफर से रूबरू कराने जा रहे हैं। इन 6 सालों में कई ऐसी फिल्में आई, जिसमें प्यार की परिभाषा को नए रूप रंग में सामने रखा।
तो फिर बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए, 6 सालों में कुछ इस तरह बदला प्यार का अंदाज-ए-बयां।


Click it and Unblock the Notifications











