..................... Menstrual Hygiene Day: अक्षय कुमार की पैडमैन ही नहीं, ये भी हैं महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी फिल्में-डॉक्यूमेंट्री Menstrual Hygiene Day: padman phullu movies and documentaries based on periods - Hindi Filmibeat

Menstrual Hygiene Day:पैडमैन ही नहीं, ये भी हैं महिलाओं के मासिक धर्म से जुड़ी फिल्में-डॉक्यूमेंट्री

आज 28 मई है, इस दिन दुनियाभर में एक महत्वपूर्ण दिन मनाया जाता है, जिसे वर्ल्ड मेंसुरेशन हाइजीन डे यानी 'मासिक धर्म स्वच्छता दिवस' कहते हैं। दिन बेशक बना दिया गया हो लेकिन आज भी भारत में कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाएं मासिक धर्म की स्वच्छता से जागरुक नहीं होती। वहीं दूसरी तरफ मंहगे बिकने वाले सेनटरी पैड उनकी जेब से कहीं दूर होते हैं। इसी विषय के ईद गिर्द बनी फिल्म पैडमैन हम लोग देख चुके हैं।

पैडमैन फिल्म सच्ची कहानी से प्रेरित थी। ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगननाथम की जिंदगी से जुड़ी थी। जो कि असली पैडमैन थे। पैडमैन वो फिल्म थी जिसने सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई भी की और नेशनल अवॉर्ड भी जीते। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कहानी को फुल्लू फिल्म में दर्शाया जा चुका है।

साल 2017 में रिलीज हुई अभिषेक सक्सेना द्वारा निर्देशित फिल्म ऐसी ही सच्ची घटना से जुड़ी थी। जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आपको जरूर पैडमैन की याद आएगी। फुल्लू फिल्म को लेकर कहा जाता सकता है कि ये पहली हिंदी फिल्म थी जिसके माध्यम से मासिक धर्म के विषय को दिखाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X