11Years: दो सुपरस्टार्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म, दशकों बाद भी नहीं भूले लोग, दिलचस्प किस्से
बॉलीवुड में यूं तो फिल्में कई बनती हैं। कई हिट होती हैं कई फ्लॉप लेकिन कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जिन्हें सालों बाद भी याद करके आपके चहरे पर एक स्माइल आ जाती है। ऐसी ही एक फिल्म थी 11 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई 'जब वी मेट'.. इस फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर नजर आए थे। जिसके बाद से अभिमन्यू और गीत आज कर ऑडिएंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।
[अजय देवगन करेंगे 3 तगड़े Dhamake, ताबड़तोड़ एक्शन वाली फिल्में, बुक कर लिया 2019-20]
दरअसल, ये फिल्म ही कुछ ऐसी थी कि हर किसी को पसंद तो आनी ही थी। फिल्म देखकर ऐसा लगा जैसे रियल लाइफ करीना को ही परदे पर लाया गया हो तो शाहिद कपूर के गुड लुक्स को आज भी लड़कियां भूली नहीं है। इम्तियाज अली की जब वी मेट बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म तो खैर आपने ना जानें कितनी बार देख रखी होगी। फिल्म का एक एक डायलॉग चाहे 'भटिंडा की सीखणी हूं मैं' हो या फिर 'मुफ्त मुफ्त मुफ्त' तो वैसे ही बातचीत में लोग बोलते रहते हैं वो भी बिल्कुल गीत के स्टाइल में।

वैसे आपको बता दें कि हम आज फिल्म के डायलॉग के बारे में बात बिल्कुल भी नहीं कर रहे क्योंकि फिल्म के नाम के साथ ही लोगों के दिमाग कई डायलोग एक साथ आ ही जाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं फिल्म से जुड़ी कुछ मजेदार बातें। कुछ पढ़कर आप हंस पड़ेंगे तो कुछ पढ़कर हैरान रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











