कहानी की Band: हीरो नंबर 1, भगवान ऐसा सुपर'नौकर' सबको दे
[नीति सुधा] डेविड धवन और गोविंदा की जोड़ी ने 90 के दशक में जो धमाल मचाया था, वैसा धमाल शायद ही सिल्वर स्क्रीन पर फिर से किया जा सकता है। गोविंदा ने डेविड धवन की 17 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से ज्यादातर कॉमेडी फिल्में थीं। लेकिन इनकी नंबर वन की लिस्ट वाली फिल्मों ने लोगों का काफी मनोरंजन किया है, जिसमें सबसे टॉप पर है हीरो नंबर 1।
साल 1997 में आई फिल्म हीरो नंबर 1 ने लोगों को जीभर कर हंसाया। हालांकि, यह ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म बावर्ची जैसी थी, लेकिन फिर भी गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया और यह फिल्म हुई थी हिट। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यदि फिल्म में नौकर बना राजेश यानि की गोविंदा सर्वगुण(गाना, डांस करना, खाना बनाना, इंटेलिजेंट, ख्याल रखने और धीरज वाला) नौकर की बजाए कोई नॉर्मल लड़का होता तो....तो कैसी होती राजेश-मीना की लवस्टोरी? नहीं न, तो फिर यहां पढ़िए कि ऐसा होता तो कैसी होती हीरो नंबर 1.


Click it and Unblock the Notifications











