रॉकस्टार के 9 साल - दीपिका, सैफ, जॉन, करीना - किस किस ने रिजेक्ट की ये फिल्म

इम्तियाज़ अली और रणबीर कपूर की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को 9 साल पहले एक नायाब तोहफा दिया था जिसका नाम था रॉकस्टार। 11 नवंबर 2011 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने कई मायनों में हिंदी सिनेमा में फिल्मों के अर्थ को बदला था और यही कारण है कि इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर ने खुद को वहां स्थापित किया जहां से आज तक उन्हें कोई नहीं हिला पाया है।

इस फिल्म ने रणबीर कपूर को इंडस्ट्री के उन सितारों की फेहरिस्त में लाकर खड़ा कर दिया जहां तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी समय लग जाता है। इसके अलावा रणबीर अपनी खेप के सभी एक्टर्स से अलग खड़े हुए।

imtiaz-ali-ranbir-kapoor-s-rockstar-turns-9-deepika-saif-were-the-first-choice

लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इम्तियाज़ अली के दिमाग में रॉकस्टार की कहानी काफी पहले से थी और उस समय उनके दिमाग में फिल्म की कास्टिंग बिल्कुल अलग थी। दरअसल, इम्तियाज़ अली और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात की रॉकस्टार के सिलसिले में हुई थी। उस समय दीपिका की कोई फिल्म रिलीज़ नहीं हुई थी।

हालांकि रॉकस्टार फिर कई सालों तक नहीं बन पाई। इसके बाद इम्तियाज़ और दीपिका ने कई फिल्मों में काम किया - तमाशा, लव आजकल, कॉकटेल। लेकिन दीपिका रॉकस्टार का हिस्सा नहीं बन पाईं। जानिए फिल्म के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X