सलमान से शाहरूख खान तक गुजर चुके हैं इस नाइंसाफी से!
पिछले कई दिनों से उड़ता पंजाब की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म अब कब रीलिज होगी इसका भी फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल तो पूरा मामला बंबई हाईकोर्ट तक चला गया है।पॉलिटिकल पार्टी भी इसमें जुड़ गई।
इसी से लगता है हमारे हिंदी फिल्म जगत में फिल्में बनाना इतना भी आसान नहीं है। कभी किसी फिल्म में बकरे का नाम शाहरुख रख दो तो विवाद हो जाता है, कभी भगवान राम की लीलाओं से ना जुड़े होने पर भी राम-लीला नाम पर विवाद हो जाता है।
[सिर्फ हाउसफुल और गोलमाल नहीं...इन फिल्मों का भी बनना चाहिए सिक्वल!]
कभी फिल्म में पाकिस्तानी एजेंट के होने में मुश्किल है तो कभी फिल्म में लेस्बियन रिलेशनशिप दिखाने से परेशानी है। कभी भगवान के नाम पर तो कभी इंसान के नाम पर। यानी कि एक फिल्म बनाने से पहले आपको इतना सोचना पडता है कि फिल्म बनाना और भी मुश्किल हो जाता है।
शायद यही वजह है कि जब भी हमारे निर्माता कुछ अलग हटकर करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो कई विवाद उनका रास्ता रोक देती हैं। तो आइये जानते हैं बॉलीवुड की टॉप फिल्मों के बारे में जो सबसे ज्यादा पॉलिटिकल राजनैतिक विवादों में घिरी रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











