इस बॉलीवुड स्टार के पिता पाकिस्तानी वायु सेना में करते थे काम, पड़ोसी देश के रह चुके हैं डिप्लोमैट

Adnan Sami

15 अगस्त 1971 को लंदन में जन्मे, वे एक नामी घराने से थे, जिनके पाकिस्तान और भारत दोनों से मजबूत संबंध थे। उनके पिता, अफगान मूल के एक पाकिस्तानी पश्तून थे, जो एक फेमस पाकिस्तानी वायु सेना के पायलट थे और बाद में एक सीनियर डिप्लोमैट बने थे, जिन्होंने 14 देशों में राजदूत के रूप में काम किया।

बचपन से म्यूजिक में दिलचस्पी

हम बात कर रहे हैं अदनान सामी की, जो सिंगर, कंपोजर और पियानोवादक हैं, जिन्होंने पांच साल की उम्र से ही म्यूजिक का शौक पूरा करना शुरू कर दिया था और नौ साल की उम्र तक अपना पहला म्यूजिक तैयार कर लिया था। पंडित शिवकुमार शर्मा से भारतीय क्लासिकल म्यूजिक में ट्रेनिंग ली।

यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, बस कर दी ये गलती और हो गईं ट्रोल

अदनान को मिले कई अवॉर्ड्स

अपने 32 साल के करियर में, उन्हें बहुत सारे इंटरनेशनल अवॉर्ड मिले। जिसमें निगार, बोलन अकैडमी और ग्रैजुएट अवॉर्ड शामिल है। इसके अलावा उन्हें म्यूजिक में एक्सीलेंस के लिए नौशाद म्यूजिक अवॉर्ड पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने।

यह भी पढ़ें- पहलगाम के आतंकी हमले के बीच वायरल हुआ Kay Kay Menon के डायलॉग, कहा- 'चलते-फिरते टाइम बॉम्ब है'

अदनान सामी का परिवार

अदनान सामी के पिता, अरशद सामी खान, एक पाकिस्तानी पश्तून थे, जिन्होंने सीनियर नौकरशाह और डिप्लोमैट बनने से पहले पाकिस्तान वायु सेना में एक पायलट के रूप में काम किया था, उन्होंने 14 देशों में राजदूत के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी आंतकवादी की पहली पसंद Alka Yagnik, सिंगर ने कहा- 'उसके अंदर एक छोटा सा...'

अफगानिस्तान से थे परदादा

अदनान सामी के पैतृक परदादा जनरल अहमद जान अफगानिस्तान से थे और राजा अब्दुर रहमान खान के मिलिट्री एडवाइजर थे। उनके परदादा आगा महफूज जान, राजा अमानुल्लाह खान के अधीन चार अफगान प्रोविंस के गवर्नर थे और राजा के पहले चचेरे भाई भी थे।

यह भी पढ़ें- पहलगाम का आतंकी हमला देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir का पसीजा दिल, कहा- 'हम सब एक हैं'

आगा महफूज जान की हबीबुल्लाह कलाकानी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद परिवार पेशावर में आकर रहने लगा, जो उस समय ब्रिटिश भारत का हिस्सा था। उनके दादा अब्दुल समी खान ने डिप्टी इंसपेक्टर जनरल पुलिस का पद संभालकर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack पर फूटा सलमान और शाहरुख का गुस्सा, कहा- 'स्वर्ग अब नर्क में बदल रहा है'

अदनान सामी की पर्सनल लाइफ

सामी की पर्सनल लाइफ काफी विवादों में रही है। उन्होंने कई बार शादियां की हैं। अदनान ने पहली शादी 1993 में एक्ट्रेस जबा बख्तियार से की, जिनसे उनका एक बेटा अजान था, लेकिन तीन साल बाद उनका तलाक हो गया। वे 2001 में भारत चले गए और सबा गलादरी से शादी कर ली, लेकिन यह शादी भी डेढ़ साल बाद ही टूट गई।

यह भी पढ़ें- इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई है पहलगाम की खूबसूरती, जहां 26 मासूम लोगों की बेरहमी से की गई हत्या

230 किलो के हो गए थे सामी

2006 में उनका वजन 230 किलो था और उन्हें जीने के लिए छह महीने दिए गए थे, लेकिन उन्होंने डाइट और एक्सरसाइज के जरिए 16 महीनों में 167 किलो वजन कम कर लिया। सामी ने 2008 में सबा से दोबारा शादी की, लेकिन एक साल बाद उनका फिर से तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें- पहलगाम आतंकी हमले के बाद Vaani Kapoor हुईं ट्रोल, पाकिस्तानी एक्टर के साथ विदेश में जाकर कर रहीं ये काम

2016 से भारतीय नागरिक बने सामी

29 जनवरी 2010 को, सामी ने रोया सामी खान से शादी की और 2017 में उनकी एक बेटी, मदीना हुई। सामी ने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और दिसंबर 2015 में इसे मंजूरी मिल गई, जिससे वे 1 जनवरी 2016 से भारतीय नागरिक बन गए।

यह भी पढ़ें- ये शख्स करता है Sara Ali Khan के करोड़ों रुपयों को मैनेज, छोटी-छोटी चीज के लिए फैलाने पड़ते हैं हाथ

More from Filmibeat

Read more about: adnan sami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X