..................... Alka Yagnik video goes viral where she commenting about Pakistani terrorist Osama Bin Laden - Hindi Filmibeat

पाकिस्तानी आंतकवादी की पहली पसंद Alka Yagnik, सिंगर ने कहा- 'उसके अंदर एक छोटा सा...'

Alka Yagnik

Alka Yagnik Video: बॉलीवुड की सबसे मशहूर सिंगर्स में से एक हैं अलका याग्निक। जिनके गानों को आज भी खूब पसंद किया जाता है। अल्का के चाहने वाले हमारे देश में नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हैं और उनका एक बहुत बड़ा फैन था ओसामा बिन लादेन।

अल्का याग्निक के फेमस गाने

1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करने वाली याग्निक की आवाज बॉलीवुड के सुनहरे दौर का पर्याय बन गई। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए, जिसमें तेजाब (1988) का एक दो तीन, प्यार तो होना ही था (1998) का अजनबी मुझको इतना बता और जाने तमन्ना (1994) का तू चांद है पूनम का जैसे मशहूर ट्रैक शामिल हैं। उनकी आवाज ने दुनिया भर के दिलों पर कब्जा कर लिया और उन्हें हर घर में जाना जाने लगा।

ओसामा था अल्का यागनिक का फैन

हालांकि, 2011 में पता चला कि अल-कायदा के कुख्यात नेता ओसामा बिन लादेन उनके बहुत बड़े फैन थे। पाकिस्तान के एबटाबाद में बिन लादेन के ठिकाने पर सीआईए के छापे के दौरान, एजेंटों ने उनके कंप्यूटर पर बॉलीवुड म्यूजिक फाइल्स का एक कलेक्शन पाया। उनमें याग्निक के कई ट्रैक थे, साथ ही उदित नारायण और कुमार सानू जैसे कई फेमस सिंगर्स के गाने भी थे।

अलका याग्निक को जब बिन लादेन के उनके संगीत के प्रति प्रेम के बारे में बताया गया, तो वे हैरान रह गईं। एक इंटरव्यू में जब उन्हें ये बात बताई गई तो उन्होंने कहा- "क्या यह मेरी गलती है?" उन्होंने आगे कहा, "ओसामा बिन लादेन, जो भी था, उसके अंदर एक छोटा कलाकार जरूर रहा होगा। अगर उसे मेरे गाने पसंद हैं, तो यह अच्छी बात है।"

22 मार्च को हुआ आतंकी हमला

बीते दिन यानी 22 मार्च को पहलगाम में जो हमला हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठकर इसे संचालित करता है। मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पहलगाम के बैसरन घाटी पर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की। इस हमले में दो विदेशी नागरिकों के साथ कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

इस हमले के बाद अल्का यागनिक का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more about: alka yagnik osama bin laden
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X