पहलगाम आतंकी हमले के बाद Vaani Kapoor हुईं ट्रोल, पाकिस्तानी एक्टर के साथ विदेश में जाकर कर रहीं ये काम

vaani kapoor

Vaani Kapoor Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से गायब हैं लेकिन वो जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की वजह से वाण कपूर को ट्रोल किया जा रहा है और कुछ लोग तो एक्ट्रेस के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

वाणी कपूर का हो रहा विरोध

वाणी कपूर की आने वाली फिल्म अबीर गुलाल में वो फेमस पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर पहले ही कई राजनेताओं में नाराजगी है लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इस आग को और हवा दे दी।

यह भी पढ़ें- Viral Video: शादी में दोस्तों ने नए कपल को गिफ्ट कर डाला नीला ड्रम, दहशत में आया दूल्हा

पहलगाम में हुआ आतंकी हमला

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले का असर वाणी और फवाद की आने वाली फिल्म पर पड़ रहा है क्योंकि बहुत सालों बाद एक बार फिर से हिंदी और पाकिस्तानी सिनेमा एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।

फवाद के साथ फिल्म का प्रमोशन कर रहीं वाणी

वाणी कपूर इस वक्त फवाद के साथ विदेश में फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन आतंकवादी हमले के तुरंत बाद, एक्ट्रेस को फिल्म के प्रमोशन में लगे रहने और हमले के बारे में सोशल मीडिया पर एक भी शब्द शेयर ना करने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Pakistani TikToker का MMS हो गया लीक, वीडियो में किसी मर्द के साथ हो रही थीं हमबिस्तर और...

सोशल मीडिया पर लोगों ने उगला जहर

वाणी के सोशल मीडिया हैंडल पर लोग जाकर अनाप-शनाप कमेंट्स कर रहे हैं। जिसमें उन पर हमले के बाद भी फवाद के साथ काम करने और फिल्म का प्रमोशन करने के लिए निशाना साधा जा रहा है। लोगों ने उनकी चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं और फिल्म और एक्ट्रेस का बहिष्कार करने की मांग की है।

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "वाणी कपूर का बहिष्कार करो", जबकि एक अन्य ने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी की, "उनका देश हमारे लोगों को मार रहा है और आप उनके साथ घूम रहे हैं?" एक नाराज नेटिजन ने एक्स पर लिखा, "वाणी कपूर अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए फवाद खान के साथ इंस्टा लाइव कर रही थीं, जब इनोसेंट लोगों को मारा जा रहा था, उन्होंने पहलगाम के बारे में एक स्टोरी भी नहीं डाली।" आपको बता दें, वाणी ने इस आतंकवादी हमले और अब तक उन्हें मिल रही ट्रोलिंग पर चुप्पी साध रखी है।

अबीर गुलाल का हो रहा विरोध

फिल्म की घोषणा के बाद से ही भारत में, खासकर महाराष्ट्र में अबीर गुलाल का कड़ा विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर ने थिएटर मालिकों को राज्य के सिनेमाघरों में फिल्म न दिखाने की धमकी दी थी।

More from Filmibeat

Read more about: vaani kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X