Viral Video: शादी में दोस्तों ने नए कपल को गिफ्ट कर डाला नीला ड्रम, दहशत में आया दूल्हा

Viral Video

Viral Video: नीले ड्रम ने इन दिनों काफी ज्यादा दहशत फैला रखी है। बीते दिनों, इस ड्रम से जुड़ा एक ऐसा केस सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और हाल के वीडियो में तो दूल्हा नीले ड्रम को देखकर बेहाल हो गया।

नीले ड्रम की दहशत

मुस्कान रस्तोगी के केस ने दुनिया भर को हिला डाला था और हर कोई नीले ड्रम से दहशत में आ गया था क्योंकि मुस्कान ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी थी और फिर उसकी डेड बॉडी के कई टुकड़े करके नीले ड्रम में डाल दिया था और उसे सीमेंट के साथ सील कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Tiger Shroff को मारने के लिए दी गई 2 लाख की सुपारी? पुलिस ने पंजाब से एक शख्स को किया गिरफ्तार

नए-नवेले जोड़े को गिफ्ट किया नीला ड्रम

अब शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे के दोस्त उसकी शादी में उसे नीला ड्रम देते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है। जिसमें दूल्हे के कुछ दोस्तों को शरारत सूझी और उन्होंने नए-नवेले जोड़े को नीला ड्रम दिया। इस ड्रम को देखकर दूल्हा तो सकते में आया ही, साथ ही बाकि के लोग भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें- Pakistani TikToker का MMS हो गया लीक, वीडियो में किसी मर्द के साथ हो रही थीं हमबिस्तर और...

वीडियो हुआ वायरल

जब से खबरों में सौरभ हत्याकांड का मामला सामने आया है, तब से लोगों के अंदर नीले ड्रम को लेकर दहशत फैल गई है। अब तक नीले ड्रम को लेकर कई मीम्स बनाए जा रहे थे लेकिन यहां तो दोस्तों ने अब मजाक-मजाक में नीला ड्रम ही गिफ्ट कर डाला। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- फटाफट Aishwarya Rai संग घर बसाना चाहते थे Salman Khan, एक रात हुआ कुछ ऐसा एक्ट्रेस ने तोड़ लिए सारे नाते!

क्या था सौरभ हत्याकांड का मामला?

मेरठ में हुआ मर्डर कांड एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की देन है। जहां, एक पत्नी यानि मुस्कान रस्तोगी का अपने स्कूल फ्रेंड साहिल शु्क्ला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। मुस्कान पहले से ही सौरभ राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी थीं लेकिन वो इस रिश्ते से छुटकारा पाना चाहती थीं। 3 मार्च को जब मुस्कान रस्तोगी के पति सौरभ लंदन से लौटे तो मुस्कान ने पति सौरभ का प्रेमी के साथ में मिलकर मर्डर कर दिया था। सौरभ के शरीर के कई टुकड़े करके उसने ड्रम में भर दिया और फिर सीमेंट से उस ड्रम को सील कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X