Tiger Shroff को मारने के लिए दी गई 2 लाख की सुपारी? पुलिस ने पंजाब से एक शख्स को किया गिरफ्तार

Tiger Shroff

Tiger Shroff Death Threat: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जो पिछली बार सिंघम में नजर आए थे। एक्टर जल्द ही अपनी बाघी की सीरीज में नजर आएंगे। उन्हें लेकर हाल ही में एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे जानने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। एक शख्स ने दावा किया कि टाइगर को मारने के लिए 2 लाख की सुपारी दी गई है।

टाइगर को मारने के लिए दी गई सुपारी

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के बारे में जैसे ही पुलिस को पता चला तो पुलिस महकमे ने तेजी दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन जैसे ही इनवेस्टिगेशन थोड़ी गहरी होती गई तो पता चला कि ये इनफॉर्मेशन तो फर्जी है। अब इस फर्जी सूचना के बारे में मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को इनफॉर्म करने के लिए एक 35 साल पंजाबी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

21 अप्रैल को मिली थी इनफॉर्मेशन

आरोपी ने दावा किया कि टाइगर को मारने के लिए 2 लाख रुपये दिए गए थे। खार पुलिस ने कथित तौर पर झूठी सूचना फैलाने के लिए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले मनीष कुमार ने सोमवार (21 अप्रैल) को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और दावा किया कि सुरक्षा कंपनी ट्रिग के कुछ लोग टाइगर को मारने की प्लानिंग बना रहे हैं।

पुलिस ने गंभीरता से की जांच

इसके अलावा, आरोपी ने बताया कि हत्या करने के लिए एक हथियार और 2 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस कॉल से हड़कंप मच गया और एक्टर के नाम पर की गई धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सक्रिय हो गई। हालांकि, तथ्यों की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि मनीष कुमार ने कंट्रोल रूम को गलत जानकारी दी थी।

आरोपी को किया गिरफ्तार

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (जोन-9 का एडिशनल चार्ज) निमित गोयल ने बताया, "पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज की थी। टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है। यह पूरी तरह से अफवाह थी, क्योंकि वेरिफिकेशन में कहानी पूरी तरह से झूठी निकली। आरोपी टीम के साथ आ रहा है।"

परिणामस्वरूप, खार पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 212, 217 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।

More from Filmibeat

Read more about: tiger shroff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X